होटल कौमो
अतिथीकक्षों के पुनर्स्थापन के पश्चात 1 मार्च को पुनार्रंभ
4 सितारा श्रेणी का होटल कौमो - कौमो नगर के प्राचीन ऐतिहासिक केन्द्र से केवल 10 मिनट पेदल चलने की दूरी पर है तथा कौमो की झील व यहाँ के अन्य मुख्य रोचक स्थल उदाहरणार्थ द्वौमो (Duomo) 20 मिनट के भ्रमण के पश्चात दिखते हैं। कौमो नगर के प्राचीन ऐतिहासिक केन्द्र से केवल 400 मीटर पर स्थित हाईवे अथवा राजमार्ग ऑतोस्त्रादा (Autostrada) A9 के निकास ऊशीता कौमो सुद् (l’uscita Como Sud) से होटल तक सरलता से पहुँचा जा सकता है व मिलानो मालपॆन्सा (Aeroporto di Milano Malpensa) हवाई अड्डे से 40 मिनट की दूरी है।
होटल के निकट विल्ला ऎरबा (Villa Erba) का सम्मेलन केन्द्र तथा स्विटज़रलैंड (Switzerland) का नगर लूगानो (Lugano) स्थित हैं व रो पॆरो (Rho Pero) प्रदर्शनी क्षेत्र 40 मिनट की दूरी है।
होटल के 3 स्यूट (suite) रूपी कक्ष सहित सभी 79 विस्तृत आकार के वातानुकूलित कमरों का नवीकरण हाल ही में किया गया है तथा विभिन्न आधुनिक सुविधाऐं उदाहरणार्थ मिनी बार (mini bar) - तिजोरी – उपग्रह टी०वी० व असीमित प्रयोग हेतु निःशुल्क वाई-फ़ाई इंटरनेट (wi-fi internet) सेवा उपलब्ध है।
होटल कौमो के अधिकांश कमरों में लकड़ी का फ़र्श डाला गया है।
पाँचवे खंड अथवा मंज़िल की छत पर स्थित तरणताल व संबद्ध जलपान सेवा पूल बार (pool bar) से कौमो की पहाड़ियों के अद्भुत दृश्य सहित यह सुविधाऐं होटल कौमो के आगनतुकों हेतु ग्रीष्म ऋतु में उपलब्ध हैं।
होटल कौमो में दो रेस्तरां हैं - एक आः-ला-कार्तॆ (à la carte) तथा कौमो को सभी ओर से घेरने वाली पहाड़ियों के अद्भुत परिदृश्य सहित - ग्रीष्म ऋतु में सक्रिय - छत पर स्थित उद्यान रूफ़ गार्डन ग्रिल (Roof Garden Grill) रेस्तरां। रूफ़ गार्डन ग्रिल की विशिष्टता भुने हुए मांस और मछली के व्यंजन हैं।
होटल में बैठकों हेतु एक बड़ा कक्ष है जिसकी आसन-व्यवस्था अथवा सीटों की संख्या 75 है। इसके अतिरिक्त एक लघु आंतरिक पार्किंग - निवेदन है कि कृपया आरक्षण करें – व एक सीमित संख्या की बाह्य पार्किंग है तथा व्यायामशाला व किराए पर साइकिल लेने की सेवा भी उपलब्ध है। अंततः होटल कौमो अवकाशकाल व व्यापारिक यात्राओं हेतु आदर्श रचना है।
छोटे आकार के पालतू पशुओं का प्रवेश स्वीकृत है।










